Home Technology ऐसा क्या हुआ ट्विटर की ट्वीटडेक की सेवा में…….

ऐसा क्या हुआ ट्विटर की ट्वीटडेक की सेवा में…….

436
0
Tweetdeck

दा एंगल।
नई दिल्ली।
अगर आप ट्विटर का इस्तेमाल करते हो तो यह खबर आपके लिए अच्छी नहीं है। दरअसल, ट्विटर के ट्वीटडेक में समस्या आ गई है। इससे माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर की इस खास सेवा के यूजर्स को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
ट्वीटडेक कंपनी के अनुसार वह मामले की जांच कर रही है। जब ट्वीटडेक के यूजर्स ने इस पर लॉगइन करने की कोशिश की तो उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ट्वीटडेट ट्विटर की खास सेवा

दरअसल ट्वीटडेट ट्विटर की ही एक खास सेवा है, जो एक सोशल मीडिया डैशबोर्ड की तरह काम करता है। इसके जरिए आप ट्वीट और कई ट्विटर अकाउंट मैनेज कर सकते हैं। यहां पर आपको अपने ट्वीट शैड्यूल करने की भी सुविधा मिलती है, यानि अगर आप चाहें तो आप किसी खास समय के लिए अपने ट्वीट शैड्यूल कर सकते हैं और यह अपने आप उस समय लाइव हो जाएंगे।

ट्वीटडेट इन क्षेत्र के लोगों के लिए उपयोगी

साथ ही मीडिया के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए तो यह आज के दौर में खबरों का प्रमुख स्रोत बन चुका है। इसके अलावा तमाम वे लोग भी इसका इस्तेमाल करते हैं जिन्हें अलग-अलग एजेंसियों, सितारों और समाचार चैनलों व वेबसाइट्स से खबरें पढ़ने का शौक होता है। राजनीतिक पार्टियां भी इसके जरिए एक साथ कई जगह नजर बनाए रखती हैं।
गौरतलब है कि ट्वीटडेक पहले एक इंडिपेंडेंट एप हुआ करती थी, लेकिन इसकी लोकप्रियता को देखते हुए ट्विटर इंक ने बाद में इसका अधिग्रहण कर लिया था। ट्विटर की डैसबोर्ड मैनेजमेंट एप ट्वीटडेक ने भारत सहित दुनियाभर के कई देशों में काम करना बंद कर दिया है।

ट्वीटडेक सिंगल स्क्रीन पर ट्विटर फीड्स को मॉनिटर और मैनेज करने के लिए एक वेब और डेस्कटॉप सॉल्यूशन है। ट्वीटडेक किसी निश्चित कीवर्ड्स के आधार पर फिल्टर लगाकर ट्वीट्स को आपके सामने प्रस्तुत करता है। ट्वीटडेक क्रोम, फायरफॉक्स, इंटरनेट एक्स्प्लोरर और सफारी ब्राउजर्स पर काम करता है। यह विंडोज और मैक कमप्यूटर्ज दोनों पर ही काम करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here