Home National बिहारियों को लेकर दिल्ली सीएम केजरीवाल ने यह क्या कहा………

बिहारियों को लेकर दिल्ली सीएम केजरीवाल ने यह क्या कहा………

424
0

दा एंगल।

नई दिल्ली।

दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल का विवाद पीछा ही नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने अब बिहारियों के लिए विवादित बयान दिया है। दरअसल वह अपनी एक सभा में दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में लंबी लाइन लगती है क्योंकि यहां पड़ोसी राज्यों के साथ ही पूरे देश से लोग आते हैं और अपना इलाज करा कर जाते हैं। अगर सिर्फ दिल्लीवाले इन अस्पतालों में आएं तो इतनी लंबी लाइन नहीं लगेगी।
उन्होंने उदाहरण के तौर पर कहा कि, जैसे एक बिहार का आदमी 500 रुपये का टिकट लेकर दिल्ली आता है और 5 लाख का इलाज मुफ्त कराकर जाता है। हालांकि ये चीज हमें खुशी देती है क्योंकि ये हमारे देश के ही लोग हैं। लेकिन दिल्ली के अस्पतालों की अपनी क्षमता है। आखिर दिल्ली पूरे देश की सेवा कैसे कर सकती है।

अरविन्द केजरीवाल के बयान पर मनोज तिवारी का हमला

मुख्यमंत्री केजरीवाल के इस बयान के बाद दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी उन पर हमलावर हो गए हैं। उन्होंने कहा, एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घृणा का भाव दिखाया है। अगर बिहार का कोई व्यक्ति दिल्ली आकर इलाज करा लेता है, तो इससे अरविंद केजरीवाल का कलेजा क्यों फट रहा है। तिवारी ने आगे कहा कि केजरीवाल और वह राजनीतिक शत्रु हैं, लेकिन अब केजरीवाल उनसे निजी दुश्मनी निकाल रहे हैं। तिवारी ने कहा कि शत्रुता की सजा अगर वह दूसरे प्रांत के लोगों को दे रहे हैं, तो यह उनकी बौखलाहट दिखाता है, यह सब इसलिए है क्योंकि उन्हें अपनी हार नजर आ रही है। लोग उन्हें चुनाव में सबक सिखाएंगे।

अरविन्द केजरीवाल के बयान की जेडीयू नेता ने निंदा

जेडीयू के सीनियर नेता केसी त्यागी ने केजरीवाल के बयान को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल बिहार और यूपीवालों की वजह से ही चुनाव जीते थे। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय राजधानी सिर्फ आम आदमी पार्टी की नहीं है, यहां देश के हर कोने से लोग इलाज के लिए आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here