द एंगल
कोटा।
लगातार अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले भाजप के विधायक मदन दिलावर ने एक बार फिर एक बयान जारी किया है। कोटा, रामगंजमंडी से भाजपा के विधायक मदन दिलावर ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर बडा आरोप लगाया है।
मदन दिलावर ने राज्य सरकार पर गौ तस्करी का आरोप लगाया है। उन्होने ट्वीट कर कहा की राजस्थान कांग्रेस सरकार द्वारा गोशालाओं के बिजली बिलों का अनुदान बंद करने के पीछे षड़तंत्र है, ताकि सरकार तस्करो के माध्यम से गौमाताओं को बूचड़खाने पहुँचा कर तस्करों व गौमाता काटने वालों को रोजगार दें सके।
दिलावर ने कांग्रेस को बताया दोगली पार्टी
उन्होने कांग्रेस पार्टी को दोगली पार्टी बताया और कहा की किसानों के बिजली बिल का दस हजार रु प्रति किसान,गौशालाओ के बिजली बिल का अनुदान,सहकारी सेवा समिति ऋणी की दुर्घटना में मौत होने पर 10 लाख की सहायता बंद कर किसान हितैषी होने का ढोंग कर रही है कांग्रेस किसानों की दुश्मन है।
किसानों पर बर्ड फ्लू फैलाने का लगाया था आरोप
इससे पहले भी भाजपा विधायक चर्चाओं में रह चुके है। हाल ही में दिलावर ने अपने एक बयान में किसानों पर बर्ड फ्लू फैलाने का आरोप लगाया था। दिलावर ने अपने पिछले विवादित बयान में कहा था की दिल्ली की सडकों पर जो किसान आंदोलन कर रहे है, वो आंदोलन नहीं पिकनिक है। किसान वहां ऐषो आराम से चिकन बिरयानी खा रहे है और बर्ड फ्लू फैला रहे है। वहीं मदन दिलावर ने ये भी कहा था की किसानों के आंदोलन में आतंकवादी भी शामिल हो सकते है।