दा एंगल।
लखनऊ।
कहा जाता है कि मौत के बाद आत्मा का परमात्मा से मिलन होता है पर लखनऊ के एक निजी अस्पताल में जो हुआ उसे देखकर वहां उपस्थित सभी लोग भौचक्के रह गये। यहां एक निजी अस्पताल में मौत के 4 घंटे बाद युवक ने पानी मांगा, जिसके बाद उस युवक को दूसरे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
घटना लखनऊ की है, यहां अमीनाबाद के कल्लन की लाट निवासी संजय की कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। उसने पास के क्लिनिक को दिखाया जहां डॉक्टरों ने मरीज को पिलिया बताया। चार-पांच दिन के बाद जब मरीज को इलाज में कोई फायदा नहीं हुआ तो उसे शनिवार को नक्खास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रविवार को सुबह 6 बजे अस्पताल में संजय को मृत घोषित कर दिया गया। इस पर परिजन उसे अस्पताल से घर लेकर आए और उसके अंतिम संस्कार की तैयारी शुरु कर दी। दाहसंस्कार में शामिल होने के लिए आस-पास के सभी लोग इकठ्ठा हो गए पर अचानक 10 बजे मृतक ने आंखे खोली और पानी के लिए इशारा किया। उस पर घबराए लोगों ने उसे पानी पिलाया।
इसके बाद मृतक के घरवालों द्वारा उसे बलरामपुर स्थित अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की मौत के बाद भी उसके शरीर से पसीना आ रहा था। ऐसे में जब उसने आंख खोली तो वहां उपस्थित सभी लोग हैरान रह गए।