Home International अलास्का में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड , लोग हुए बेहाल….

अलास्का में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड , लोग हुए बेहाल….

436
0

दा एंगल।

वाशिंगटन।

मौसम में बदलाव अच्छा होता पर अगर मौसम में बदलाव असामान्य हो तो यह परेशानी का सबस बन जाता है। मौसम कै ऐसा हि हाल अलास्का में देखने को मिल रहा है जहां तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। वहां चल रही गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। हाल ही में यहां का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस माना गया है। अमेरिकि मौसम विभान ने ट्वीट के द्वारा बताया कि 14 जून 1969 को एंकरेज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 85 डिग्री फारेनहाइट तापमान रिकॉर्ड किया था जो इस बार टूट चुका है।

बता दे कि अलास्का में आर्कटिक सर्कल का कुछ हिस्सा भी आता है। अलास्का के एंकरेज सिटी में लगभग 300,000 लोग रहते है इस शहर जून अब तक का सबसे गर्म महिना रहा है। ऐसे में गर्मी बढ़ने और गर्म हवाओं के कारण ग्लैशियर पिघल रहै है जिसकी वजह से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

पर्यावरणविद रिक थोमैन का कहा है कि पूरे अलास्का में गर्म हवाएं जीना मुश्किल कर रही हैं। पांच जून को स्वान लेन में लगी आग 68 हजार एकड़ में फैल चुकी है। जहरीले धुएं की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। प्रशासन ने उम्रदराज और बीमार लोगों को घरों से न निकलने की सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here