दा एंगल।
जयपुर।
विज्ञान आज इतने उच्चे स्तर पर होने के बावजूद आज भी कई ऐसे पढ़े लिखे लोग है जो अंधविश्वास में ज्यादा यकीन करते है। इस बात को सिद्ध करने वाला एक व्याख्या आज हुआ जिसमे बूंदी जिले के हिंडोली गांव के लोग अस्पताल में तंत्र मन्त्र से आत्मा लेने पहुंचे। गांव के लोगो को वहां मौजूद कर्मचारियों ने रोकना चाहा पर वे नहीं माने करीब आधे घंटे तक अस्पताल में अंधविश्वास का ये दौर जारी रहा। गांव की महिलाओ ने आत्मा के लिए गीत भी गाए।
क्या है पूरी बात
दरअसल हिंडोली में एक परिवार का एक साल के बच्चे ने कुछ दिन पहले अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया था। जिसके बाद से ही उनके घर में परेशानिया और बीमारी बढ़ गयी थी। फिर उन्होंने एक स्थानीय तांत्रिक की मदद ली और उसने बताया की उस बच्चे की आत्मा अभी भी भटक रही है। और उस आत्मा को अस्पताल से लाना बहुत जरुरी है। यही सब करीब आधे घंटे तक उस अस्पताल में चला और फिर तांत्रिक के अनुसार उसने आत्मा को कैद भी कर लिया। बाद में पुलिस कर्मियों ने उन सब को वहां से हटा दिया।