Home National आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा

461
0

आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेस-वे पर गुरुवार एक दर्दनाक हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, एक टूरिस्ट बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में 20 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना के उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र में हुई है।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। सभी घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here