Home Politics आजम खान के पक्ष में उतरे AAP विधायक, बोले सब क्यों कर...

आजम खान के पक्ष में उतरे AAP विधायक, बोले सब क्यों कर रहे है टारगेट…

408
0

द एंगल।

रामपुर।

सपा नेता आजम खान आए दिन अपने विवादित बयानों को लेकर घिरे रहते है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के ओखला से विधायक और दिल्ली वाफ बोर्ड के चेयरमैन अमानतुल्ला खान ,आजम खान के बचाव में उतरे और उनके पक्ष में कई बाते कही। रामपुर पहुंचे आप विधायक ने जौहर यूनिवर्सिटी मेंं प्रेस कांफ्रेंस कर आजम खान की तारीफों के पुल बांधे और भाजपा सरकार पर खूब बरसे।

आजम खान को सब कर रहे है टारगेट

मीडिया से रूबरू होते वक्त उन्होंने मोदी सरकार पर आजम खान और उनके परिवार पर जुल्म करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया की भाजपा हुकूमत ने ज़ुल्म बर्ता जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा की ‘जिस अंदाज़ में भाजपा पूरे रामपुर को टारगेट कर रहे हैं खासकर आजम खान को टारगेट कर रहे हैं। उन पर गलत तरीके से FIR दर्ज कर रहे हैं। जौहर यूनिवर्सिटी को टारगेट किया जा रहा है, फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं। मैं यहां आया हूं और मैं मिलना चाहता था और पूछना चाहता था कि आखिर क्या वजह है कि रामपुर के अंदर अलग से कानून है और पूरे हिंदुस्तान में अलग से कानून हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा पर भाजपा ने कब्ज़ा कर लिया है। किसानो की जमीनों को जबरदस्ती हतिया लिया गया है। बड़े-बड़े बिल्डरों और मल्टीनेशनल कंपनीयो को वो जमीने मुफ्त में दे दी गयी। किसानो से जबरदस्ती उनकी जमीने लेली गयी और तो और उन्होंने FIR तक दर्ज नहीं करने दी।’

योगी से पूछे ये सवाल

उन्होंने कहा हम योगी जी से पूछना चाहते हैं कि सबके लिए कानून बराबर होना चाहिए या यह वजह है कि आजम खान का एक मुसलमान होने के कारण उन्हें टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने आजम खान के ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताते हुए कहा हम सपोर्ट के लिए आए हैं। जिस तरह से यहां पर जुल्म हो रहा है।वह ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है हम एक मुहिम को चालू करेंगे जिस तरह से आजम खान के साथ हो रहा है उसके खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे जो हमसे बल पड़ेगा वह हम करेंगे। आजम खान पर ज़ुल्म हो रहे हैं। आजम खान पर आज तक करप्शन का एक दाग नहीं है। उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। पूरी जिंदगी उन्होंने सबकी की सेवा करने में निकाल दी आज तक उन पर एक दाग नहीं है। उन्होंने जुल्म के खिलाफ आवाज उठाई है। उनकी आवाज को दबाना चाहते हो उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा यह चीजें ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। जाने कितने लोग आए और चले गए जुल्म भी खत्म होगा और जालिम भी खत्म होंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here