Home International आज कल कबूतर भी करोड़ो में खेलते है

आज कल कबूतर भी करोड़ो में खेलते है

1146
0

नई दिल्ली। आप जानते है कि शौक के लिए इंसान कुछ भी कर सकता है। शौक के लिए वह कीमत नहीं देखता है, फिर चाहे वो कोई भी चीज हो। हाल ही में इसका जीता जागता उदाहरण देखने को मिला जहां पर एक कबूतर को खरीदने के लिए 1.4 मिलियन डॉलर यानी 9.7 करोड़ खर्च कर दिए।  जी हां, आप शायद यकीन ना करें लेकिन ये सच है।

दरअसल, इस कबूतर का नाम है अरमांडो  और बेल्जियम में इस नस्ल के कबूतर लंबी रेस के लिए जाने जाते हैं। अरमांडो इकलौता लॉन्ग-डिसटेंस रेसिंग पीजन है, जिसे कबूतरों का लुईस है मिल्टन  भी कहा जाता है।

जिस कबूतर को 9.7 करोड़ में खरीदा गया उसकी उम्र 5 साल है औैर उसे उसका मालिक रिटायर करने वाला था। रिटायरमेंट से पहले उसे 1.4 मिलियन में खरीद लिया गया।

बता दें, लुईस हैमिल्टन फॉर्मूला वन कार रेसिंग के वल्र्ड चैंपियन हैं, जिन्होंने 5 बार रेस जीती। अरमांडो कबूतर 2017 और 2018 में बेल्जियम और 2018 में यूरोप में सर्वश्रेष्ठ रहा था। कबूतर के मालिक जोएल वर्शूट का कहना है कि वह जन्म से चैंपियन है लेकिन उसके इतने पैसे मिलेंगे, इसकी सपने में भी उम्मीद नहीं की थी।

कबूतर के कारोबार से जुड़े लोग बताते हैं कि चीन में बीते सालों में बर्ड रेसिंग का काफी क्रेज बढ़ा है। लोग मुंहमांगे दामों पर कबूतर खरीदने को तैयार रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here