Home National आज मिल सकता है कांग्रेस को नया अध्यक्ष, कई नामों की चर्चा

आज मिल सकता है कांग्रेस को नया अध्यक्ष, कई नामों की चर्चा

409
0

नई दिल्ली: पिछले काफी समय से खाली पड़े कांग्रेस में अध्यक्ष पद पर आज नया अध्यक्ष नियुक्त हो सकता है। 25 मई को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले राहुल गांधी कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि नया अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा, प्रियंका गांधी वाड्रा भी नहीं। हालांकि, कांग्रेस के तमाम नेता खुलकर प्रियंका के नाम की वकालत कर चुके हैं। कांग्रेस कार्यसमिति आज रात को होने वाली बैठक में नए अध्यक्ष पर की घोषणा हो सकती है।

कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए शशि थरूर, कैप्टन अमरिंदर सिंह, कर्ण सिंह जैसे कांग्रेसी दिग्गजों ने प्रियंका गांधी वाड्रा को अध्यक्ष बनाने की पुरजोर मांग कर चुके हैं। इसके अलावा मुकुल वासनिक का नाम इन दिनों जोरों पर है। महाराष्ट्र से आने वाले वासनिक की गिनती कांग्रेस के बड़े दलित चेहरों में होती है। वह 4 बार सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा एक और बड़े दलित चेहरे की बात हो रही है वो है मल्लिकार्जुन खड़गे। कर्नाटक से आने वाले खड़गे कांग्रेस शासन के दौरान बड़े पदों पर रहे हैं। वह रेल और श्रम मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उनके नाम लगातार 10 बार विधानसभा चुनाव जीतने का भी रेकॉर्ड है।
इसके अलावा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्र में गृह मंत्री रह चुके 78 साल के सुशील कुमार शिंदे भी कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में शामिल हैं। वह महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री बनने वाले पहले दलित थे। कांग्रेस के युवा चेहरों में शुमार ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट को भी अगले कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में माना जा रहा है। कुछ दिन पहले ही मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए इन दोनों ही नेताओं के नाम की वकालत की थी। दोनों ही युवा हैं और राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here