Home Rajasthan आठ राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले

आठ राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले

350
0

जयपुर : राज्य सरकार ने आठ राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी तबादला सूची में बिन्दु करुणाकर को शासन उपसचिव, कला, संस्कृति एवं साहित्य विभाग, विनीता सिंह को शासन उप सचिव प्रारंभिक शिक्षा पंचायतीराज,सीमा शर्मा को अतिरिक्त निदेशक आयुर्वेद विभाग अजमेर, रंजीता गौतम को अतिरिक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर के पद पर लगाया गया है। तबादला सूची में नरेंद्र कुमार थोरी को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद दौसा, मनोज कुमार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर नागौर लगाया गया है। इसी तरह रजिस्ट्रार कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर, जयपुर की जिम्मेदारी अलका बिश्नोई को दी गई है। सुरेंद्र सिंह यादव को उपखण्ड अधिकारी दीगोद, कोटा के रिक्त पद पर लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here