दा एंगल।
नई दिल्ली।
आम आदमी पार्टी के बागी नेता कपिल मिश्रा भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें मनोज तिवारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। कपिल मिश्रा ने दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ ही आप की महिला मोर्चा की प्रमुख रिचा पांडेय भी भाजपा में शामिल हुईं। वह भी कपिल मिश्रा के साथ भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंची और सदस्यता ग्रहण की।