Home National इसरो ने रचा इतिहास, धरती की धड़कन सुनने वाला सैटेलाइट किया लॉन्च

इसरो ने रचा इतिहास, धरती की धड़कन सुनने वाला सैटेलाइट किया लॉन्च

77
0
इसरो ने रचा इतिहास, धरती की धड़कन सुनने वाला सैटेलाइट किया लॉन्च

The Angle

विशाखापट्टनम।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एकबार फिर से इतिहास रच दिया है। ISRO ने धरती की धड़कन सुनने वाला सेटेलाइट SSLV D3 लांच कर दिया। आज 16 अगस्त 2024 की सुबह 9 बजकर 17 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से SSLV-D3 रॉकेट लॉन्च कर दिया। इस मिशन के तहत देश का नया अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट EOS-8 और एक छोटा सैटेलाइट SR-0 DEMOSAT को लॉन्च किया।

इसरो ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस स्टेशन की लॉन्चिंग

ये दोनों सैटेलाइट्स पृथ्वी से 475 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित गोलाकार कक्षा में स्थापित किए जाएंगे। यह एक अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट है, जिसका मकसद धरती की सतह की निगरानी करना और अहम डाटा इकट्ठा करना है। यह कृषि, वन्य जीवन की निगरानी, जल संसाधन प्रबंधन, और आपदा प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों में मदद करेगा। ISRO ने EOS-08 मिशन के तौर पर नया अर्थ ऑब्जरवेशन सेटेलाइट लॉन्च किया है, जोकि आपदाओं के बारे में अलर्ट देगा। इसकी लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से की गई है।

आपदा और पर्यावरण की करेगा निगरानी

दोनों सैटेलाइट्स धरती से 475KM की ऊंचाई के गोलाकार ऑर्बिट में चक्कर लगाएंगे। यह उपग्रह आपदा निगरानी, पर्यावरण निगरानी करेगा। उड़ान भरने के ठीक 13 मिनट बाद रॉकेट EOS-08 को उसकी कक्षा में छोड़ा और लगभग तीन मिनट बाद SR-0 अलग हो गया। दोनों उपग्रह 475 किमी की ऊंचाई पर रॉकेट से अलग हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here