Home National एक दिवसीय हिन्दी दिवस कार्यक्रम……..

एक दिवसीय हिन्दी दिवस कार्यक्रम……..

343
0

दा एंगल।
जयपुर: आज हिन्दी दिवस है। हर वर्ष 14 सितंबर को देशभर में हिन्दी दिवस मनाया जाता है। हिन्दी भारत में सबसे ज्यादा लोगों द्वारा बोली जाने वाली भाषा है, लेकिन आज देश में हिन्दी की स्थित सबसे ज्यादा खराब है। देशभर के साहित्यकार, विद्वान और बाॅलीवुड के कलाकार एक दिन हिन्दी की तारीफ करके समारोह की इतिश्री कर लेते हैं। आज किसी भी कंपनी में अगर आप इंटरव्यू देने जाते हैं तो यदि आपको अंग्रेजी नहीं आती है तो वो कंपनी आपको उस जाॅब के लिए योग्य नहीं मानती है। अखबारों में आज छपा है कि हिन्दी बोलने वालों की संख्या बढ़ी है, लेकिन संख्या बढ़ी है, लेकिन इसका कोई विस्तार नहीं हुआ है। विदेषों से कलाकार हमारे देष में आकर हिन्दी को अंगीकृत कर रहे हैं, लेकिन हमारे कलाकार फिल्म तो करते हैं हिन्दी की, लेकिन कहीं भी इंटरव्यू देने या कहीं जाते हैं तो उनकी जबान पर केवल अंग्रेजी भाषा ही होती है। ऐसे ही दक्षिण भारत में हिन्दी को लेकर कई बार आंदोलन हो चुके हैं। लेकिन वहां के कलाकार भी यहां बाॅलीवुड में काम करना चाहते हैं। एक तरफ तो आप किसी चीज का विरोध करते हो दूसरी तरफ उसी में काम करना चाहते हो।

14 सितंबर को ही क्यों मनाते हैं हिन्दी दिवस

हर साल 14 सितंबर को देशभर में हिंदी दिवस मनाया जाता है। आजादी मिलने के दो साल बाद 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में एक मत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था और इसके बाद से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एक मत से यह निर्णय लिया कि हिंदी ही भारत की राजभाषा होगी। इस निर्णय के बाद हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। जिसके बाद हर साल इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश जब साल 1947 में अंग्रेजों की हुकूमत से आजाद हुआ था तो देश के सामने भाषा को लेकर सबसे बड़ा एक सवाल खड़ा था।
सवाल यह था कि भारत की राष्ट्रभाषा कौन सी होगी। ये सवाल बेहद अहम था इसलिए काफी विचार करने के बाद हिंदी और अंग्रेजी को नए राष्ट्र की भाषा के रूप में चुना गया। संविधान सभा ने देवनागरी लिपी में लिखी हिंदी को राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया। 14 सितंबर, 1949 के दिन हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला। देश के 77 प्रतिषत लोग हिंदी लिखते, पढ़ते, बोलते और समझते हैं। हिंदी उनके कामकाज का भी हिस्सा है। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि इस दिन के महत्व को देखते हुए हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here