Home National ओडिशा में चक्रवती तुफान के कारण नीट की परीक्षा स्थगित

ओडिशा में चक्रवती तुफान के कारण नीट की परीक्षा स्थगित

414
0
नई दिल्ली।
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने ओडिशा में चक्रवाती तूफान के कारण नीट परीक्षा स्थगित करने की घोषणा की है। ओडिशा में पांच मई नीट परीक्षा होनी थी, लेकिन राज्य में चल रहे पुनर्वास कार्यों को मद्देनजर रखते हुए ओडिशा प्रशासन से अनुरोध के बाद यह फैसला लिया गया है। एचआरडी सचिव आर सुब्रमण्यम ने ट्वीट कर  जानकारी दी की ओडिशा में नीट परीक्षा के लिए संशोधित तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
ओडिशा में आए भयंकर चक्रवाती तूफान फैनी के कारण ओडिशा के पुरी में भूस्खलन हुआ। 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज आंधी और बारिश के कारण काफी संख्या में घरों, झोपड़ी और गांवों की छतें उड़ गई हैं। हालांकि पश्चिम बंगाल में प्रवेश करने से पहले यह तूफान कमजोर पड़ गया है। इस चक्रवात में शुरुआती तौर पर आठ लोगों की मौत हुई है। बाद में यह संख्या 12 पहुंच गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here