Home National ओडिशा में प्रधानमंत्री ने बीजेडी और कांग्रेस पर बोला हमला

ओडिशा में प्रधानमंत्री ने बीजेडी और कांग्रेस पर बोला हमला

331
0

सुंदरगढ़ (ओडिशा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के सुंदरगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान सूबे की बीजेडी और कांग्रेस पर चुन-चुनकर हमला बोला। सूबे की नवीन पटनायक सरकार पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा कि ओडिशा में सबकुछ है, संपदा है, संसाधन है लेकिन बीजेडी की नीति और नीयत ठीक नहीं है। उन्होंने पटनायक सरकार पर ओडिशा के विकास की राह में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया। मोदी ने कहा कि ओडिशा में कमल खिलना तय है, यह यहां की जनता ने तय किया है। कोई 5 साल पहले यह कल्पना भी नहीं कर सकता था कि यहां बीजेपी का डंका बजेगा। कांग्रेस पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश का चैकीदार आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक करता है लेकिन दूसरी तरफ कांग्रेस जवानों के विशेष अधिकार छीनने में जुटी है।
उन्होंने कहा कि आज भाजपा का स्थापना दिवस है। यह पार्टी न धनबल से बनी है और न ही बाहुबल से बनी है और न ही विदेशों से उधार ली गईं विचारधाराओं से बनी है। यह पार्टी पसीनों से बनी है। कहा कि हम परिवार पर आधारित नहीं और न ही पैसों पर आधारित हैं। हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं के बलिदान से बनी है। अटलजी बोलते थे कि भाजपा कार्यकर्ताओं का एक पैर रेल में, दूसरा पैर जेल में होना चाहिए। देश को समझने के लिए यात्राएं करनी चाहिए और विकास के लिए संघर्ष करना चाहिए। अटलजी ने कहा था कि अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। ओडिशा में भी मैं देख रहा हूं कि यहां कमल खिलना तय है। पांच साल पहले किसी ने नहीं सोचा था कि ओडिशा में भाजपा मजबूत होगी। आज मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि ओडिशा में इस बार सबसे ज्यादा कमल खिलने वाला है। मालूम हो कि ओडिशा में 21 लोकसभा सीटें हैं। यहां बीजद की सरकार है, जिसने न ही भाजपा से और न ही कांग्रेस से गठबंधन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here