Home Rajasthan कर्ज से परेशान व्यक्ति ने लगाई फांसी

कर्ज से परेशान व्यक्ति ने लगाई फांसी

397
0

हनुमानगढ़।
सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात कलेक्ट्रेट परिसर में कर्ज से परेशान एक बुजुर्ग व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक का नाम सुरजा राम है , जो किकरालिया गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि यह अधेड़ कर्ज से परेशान था जिसके चलते उसने कलेक्ट्रेट परिसर के पार्क में फांसी का फंदा लगा लिया । फिलहाल मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
जानकारी अनुसार, मृतक सुरजा राम पर साढ़े सात लाख रुपए का कर्ज था। जिसे माफ कराने के लिए वो कई दिनों से कलेक्टर परिसर के चक्कर काट रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर जंक्शन पुलिस एएसआई केसर सिंह मौके पर पहुंचे। जिसके बाद मृतक के शव को मोर्चरी में रखा गया है।
मृतक के पास मिले से आधार कार्ड से मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के पहुंचने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम किया जाएगा। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि बुजुर्ग ने मध्यरात्रि में कलेक्ट्रेट पहुंचा फांसी लगा ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here