Home Politics किसानों के दर्द पर सीएम अशोक गहलोत का मरहम

किसानों के दर्द पर सीएम अशोक गहलोत का मरहम

504
0
जयपुर।
प्रदेश में मौसम की मार झेल रहे किसानों के लिए एक राहत भरी खबर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बेमौसम आई आंधी तूफान से खराब हुई फसल के लिए किसानों को मुआवज़ा देने का फैसला किया है।  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में मंगलवार को विभिन्न जिलों में हुई ओलावृष्टि और बारिश से हुए फसलों के नुकसान का आकलन करने के निर्देश दे दिए है। साथ ही मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देने का भी ऐलान कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता में कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में हमारी सरकार किसानों के साथ हैं। हम किसानों को भरपूर सहायता करेंगे। इस बारे में मुख्य सचिव डीबी गुप्ता को दिशा- निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंनेे आगे कहा कि चुनाव आयोग काे आचार संहिता के नियमों को लेकर समीक्षा करनी चाहिए। राज्य सरकार चाहते हुए भी कुछ मदद नहीं कर पाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here