Home Agriculture कृषि अर्थशास्त्रियों के सम्मेलन में पीएम मोदी का संबोधन, कहा- भारतीय कृषि...

कृषि अर्थशास्त्रियों के सम्मेलन में पीएम मोदी का संबोधन, कहा- भारतीय कृषि परंपरा में विज्ञान को प्राथमिकता

103
0
कृषि अर्थशास्त्रियों के सम्मेलन में पीएम मोदी का संबोधन, कहा- भारतीय कृषि परंपरा में विज्ञान को प्राथमिकता

The Angle

नई दिल्ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्गाटन किया और उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में मौजूद कृषि अर्थशास्त्रियों को संबोधित भी किया। उन्होंने बताया कि 65 वर्षों बाद भारत में इस तरह का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसे देखकर वे खुश हैं। पीएम मोदी ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को स्वागत किया। उन्होंने बताया कि कृषि को लेकर हमारी परंपराएं हमारे देश की तरह ही प्राचीन है।

प्रधानमंत्री मोदी बोले- भारत में कृषि परंपरा में विज्ञान को दी जाती है प्राथमिकता

पीएम मोदी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आज आप उस देश में हैं, जहां 55 करोड़ पशु रहते हैं। आप सभी का कृषि प्रधान और पशु प्रेमी देश में स्वागत है। उन्होंने आगे कहा कि भोजन और कृषि के बारे में हमारी परंपराएं और अनुभव हमारे देश की तरह ही प्राचीन हैं। भारत में कृषि परंपरा में विज्ञान को प्राथमिकता दी जाती है। भारत में कृषि से जुड़ी शिक्षा और अनुसंधान से जुड़ा एक मजबूत इकोसिस्टम बना हुआ है। इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च के ही 100 से ज्यादा रिसर्च संस्थान हैं। भारत में कृषि और उससे संबंधित विषयों की पढ़ाई के लिए 500 से ज्यादा कॉलेज हैं। भारत में 700 से ज्यादा कृषि विज्ञान केंद्र हैं जो किसानों तक नई तकनीक पहुंचाने में मदद करते हैं।

वैश्विक खाद्य सुरक्षा और वैश्विक पोषण सुरक्षा के समाधान देने में जुटा है भारत- पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि पिछली बार जब आईसीएई सम्मेलन भारत में हुआ था, वो भारत की कृषि और खाद्य सुरक्षा को लेकर चुनौतीपूर्ण समय था। भारत को नई-नई आजादी मिली थी। आज भारत एक खाद्य अधिशेष वाला देश है। आज भारत दूध, दाल और मसालों का सबसे बड़ा उत्पादक है। आज भारत वैश्विक खाद्य सुरक्षा और वैश्विक पोषण सुरक्षा के समाधान देने में जुटा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here