Home Rajasthan गर्मी से जीना हुआ मुहाल….

गर्मी से जीना हुआ मुहाल….

366
0

जयपुर।

प्रदेश में पड़ रही गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी। गर्मी के साथ लू के थपेडों ने लोगों को खासा परेशान किया । प्रदेश के 13 से अधिक शहरों का तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहा। 45.2 डिग्री के साथ श्रीगंगानगर सबसे गर्म शहर रहा। इसके अलावा अलवर में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। यहां एक दिन में 2 डिग्री के उछाल के साथ 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 6 दिन में यहां का पारा 6 डिग्री तक बढ़ा है। जयपुर में दिन के तापमान में 0.4 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। यहां पारा 41.3 डिग्री रहा। प्रदेश के कई हिस्सों में धूलभरी आंधी भी चली। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर गर्म हवा चलने से लू के हालात रहेंगे। कुछ स्थानों पर 15 से 25 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी भी चल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here