द एंगल।
नई दिल्ली।
केन्द्र सरकार ने पिछले सप्ताह सोनिया गांधी , राहुल और प्रियंका की SPG सुरक्षा को वापस ले लिया था। अब केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा का जिम्मा सोमवार से संभल लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
SPG को लेकर कांग्रेस साधेगी भाजपा पर निशाना-
कांग्रेस ने एसपीजी कवर की वापसी के मुद्दे को अपने देशव्यापी आंदोलन कार्यक्रम में शामिल करने का फैसला किया है। क्योंकि पार्टी ने बुधवार को इसे 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया है।
बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने पहले आर्थिक संकट, बेरोजगारी, कृषि संकट और अन्य मुद्दों पर विशेष ध्यान देने के साथ केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 5 नवंबर से 15 नवंबर तक देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया था।
गांधी परिवार को क्यों मिली थी SPG सुरक्षा-
तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद, एसपीजी अधिनियम में पूर्व प्रधानमंत्रियों और उनके तत्काल परिवारों को 10 वर्ष की अवधि के लिए सुरक्षा प्रदान करने के लिए संशोधन किया गया था, जिस दिन से पूर्व प्रधान मंत्री ने अपना पद छोड़ दिया था।
राजधानी में होगी विशाल रैली-
पार्टी राष्ट्रीय राजधानी में एक विशाल रैली आयोजित करने की भी योजना बना रही है, हालांकि, इसकी तारीख अभी तक तय नहीं की गई है। गौरतलब है कि इस बीच, रणनीति पर चर्चा करने के लिए AICC के महासचिवों / AICC सचिवों, PCC अध्यक्षों, CLP नेताओं की एक बैठक 16 नवंबर को दिल्ली में होने वाली है।