द एंगल।
जयपुर।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने गुड गवर्नेन्स के क्षेत्र में राजस्थान को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने की उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडे़कर द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुड गवर्नेन्स के लिए पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।