Home Sports गोल्डन गर्ल हिमा दास ने किया कमाल…..

गोल्डन गर्ल हिमा दास ने किया कमाल…..

467
0

दा एंगल।

नई दिल्ली।
महज 19 साल की उम्र में कामयाबी को चूमने वाली भारतीय रेसर हिमा दास ने एक और स्वर्ण पदक जीतकर पुरे देश का सर गर्व से उंचा कर दिया। हिमा दास एक -एक करके लगातार 5 स्वर्ण पदक जीत चुकी हैै। हिमा ने यह पदक केवल 20 दिनों में जीते है।इस बेटी पर पूरे देश को गर्व है। हिमा की इस कामयाबी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भी बधाई दी।

सोशल मीडिया के यूजर्स ने तो हिमा को एक नया नाम भारत की नई ‘उडंन परी’ लिखकर ट्वीट करके बधाई दी ।लोगों ने कहा- हम सबकी दुआ आपके साथ है आप ऐसे ही कीर्तिमान रचते रहे और देश का नाम रोशन करते हुए कामयाबी के शिखर तक पहुंचे। हिमा ने 5वां पदक चेक रिपब्लक में शनिवार को जीता। जहां हुई ‘नोवे मेस्टो नाड मेटुजी ग्रांप्री’ 400 मीटर रेस को हिमा ने 52.09 सैकड़ में परी कर यह पदक अपने नाम कर लिया।यह समय हिमा के करियर का दुसरा अहम और सर्वश्रेष्ठ समया था।इससे पहले 50.79 सैकड़ उनके लिए सर्वश्रेष्ठ था।जो उन्होंने पिछले साल हुए एशियाई खेल के दौरान अहम बनाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here