Home Rajasthan घरेलु झगड़े से परेशान होकर बहु ने की सास की हत्या

घरेलु झगड़े से परेशान होकर बहु ने की सास की हत्या

453
0

जयपुर सुभाष चौक में 29 अप्रेल को वृद्धा की हत्या का पुलिस ने 48 घंटों में ही खुलासा किया है। पुलिस उपायुक्त उत्तर मनोज कुमार ने बताया कि 29 अप्रेल को परिवादी संजय शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी किसी ने उसकी माताजी की हत्या कर उनके जेवर लेकर फरार हो गया। मामले की तफ्तीश करते हुए पुलिस ने एक टीम गठित की। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग महिला अपने पोलिया ग्रस्त बेटे और बहू के साथ रहती थी। संजय की शादी तीन साल पहले उतराखंड की रहने वाली पूजा के साथ हुआ था। पूजा की शादी पहले दीपक नाम के व्यक्ति से शादी हुई थी। लेकिन उसकी जल्द मौत हो गई। पूजा का दूसरा विवाह संजय के साथ हुआ था। मृतका बहुत गुस्सैल स्वभाव की थी। उसको आशंका थी कि अगर पूजा एक बार घर चली गई तो वापस नहीं आएगी। इसलिए वो उसे पीहर नहीं जाने देती थी। पूजा को मृतका किसी से बात नहीं करती थी। दोनों सास बहू में शादी के खर्चे और घर जाने की बात पर अक्सर झगड़ा होता रहता था। घटना वाले दिन सास-बहू में जमकर झगड़ा हुआ था। पूजा ने अपने किन्नर दोस्त के साथ मिलकर अपनी सास की हत्या कर दी। पुलिस ने शक के आधार पर मृतका की बहू को हिरासत में लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here