दा एंगल।
शाहजहांपुर।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के SS Law College में स्वामी चिन्मयानंद पर छात्राओं के शारीरिक शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा का पता चल गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने पीड़ित छात्रा को राजस्थान से बरामद कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी है। डीजीपी के अनुसार लड़की के साथ उसका एक दोस्त भी मिला है। मामले में लड़की को यूपी लाने की तैयारी की जा रही है।
बता दें छात्रा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्वामी चिन्मयानंद पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था और दावा किया था कि उसके पास इसके सबूत भी हैं। इसके बाद छात्रा अचानक गायब हो गई थी, जिस पर उसके पिता की तरफ से थाने में तहरीर दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने स्वामी चिन्मयानंद पर अपहरण की एफआईआर दर्ज की थी।