Home Rajasthan जनाना अस्पताल के सहायक कर्मचारियों की हड़ताल

जनाना अस्पताल के सहायक कर्मचारियों की हड़ताल

848
0

जयपुर के चांदपोल स्थित जनाना अस्पताल के सहायक कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया। अस्पताल परिसर में राजस्थान सहायक कर्मचारी शाखा जनाना अस्पताल के बैनर तले जुटे कर्मचारियों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार कर प्रषासन के खिलाफ नारेबाजी की।

कर्मचारियों का कहना था कि अस्पताल प्रबंधन कर्मचारियों की मांगों को दरकिनार कर रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे अनिष्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here