Home National जानिए कैसे सोनिया गांधी बनी कांग्रेस की अध्यक्ष…

जानिए कैसे सोनिया गांधी बनी कांग्रेस की अध्यक्ष…

467
0

दा एंगल।

नई दिल्ली।

72 दिन यानी करीब ढाई महीने के बाद कांग्रेस पार्टी को अध्यक्ष मिला है।सोनिया गांधी को कांग्रेस नेताओं ने एक बार फिर से पार्टी की बागडोर सौंप दी है। दरअसल, राहुल गांधी ने 2019 के चुनावों की हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से राहुल गांधी के मान मनौव्वल का दौर चल रहा था और नए अध्यक्ष की खोजबीन भी अंदरखाने जारी रही।

इसके लिए शनिवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई थी। कार्यसमिति के 5 ग्रुप बनाकर सभी राज्यों के नेताओं से राय मांगी गई। सभी ने एक स्वर में राहुल गांधी को अध्यक्ष बने रहने की राय सामने रख दी। शनिवार शाम को दोबारा बुलाई गई CWC की बैठक में रिपोर्ट पढ़ी गई। इसमें साफ कहा गया था कि राहुल गांधी के बिना कांग्रेस नहीं चल सकती। लिहाजा राहुल गांधी से अध्यक्ष बनने की अपील की गई। लेकिन उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here