Home Crime जुए में पति ने पत्नी को रखा दाव पर, हारने पर जो...

जुए में पति ने पत्नी को रखा दाव पर, हारने पर जो हुआ वो आपको चौंका देगा

500
0

दा एंगल।

जौनपुर।

आप सभी को महाभारत का वो दृश्य तो याद होगा जब कौरवो ने द्रोपदी का चीर हरण करने का प्रयास किया था और श्री कृष्णा ने उन्हें बचा लिया था। ये घटना एक बार फिर हुई लेकिन ये कलयुग है यहां कृष्ण नहीं आए। जौनपुर के जफराबाद में जहा पति द्वारा अपनी पत्नी को जुए में दांव पर लगा दिया। पति पर आरोप है कि उसने जुए में रुपए खत्म हो जाने के बाद अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया। इसके बाद पति के दोस्तों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। महिला की शिकायत पर जब पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, तब जाकर मामले में कार्रवाई हुई।

कोर्ट ने पहली नजर में मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस को गैंगरेप का केस दर्ज करने का आदेश दिया। साथ ही पुलिस को फरमान जारी किया है कि एफआईआर दर्ज कर उसकी कॉपी कोर्ट में सौंप दें।

इस प्रे मामले में अब तक ये सामने आया है की पीड़ित महिला के पति को जुए की लत थी। एक दिन दोस्तों के साथ जुआ खेलते हुए पति के पास पैसे खत्म हो गए तो उसने अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया। दांव पर लगाने के बाद पति के दोस्तों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। महिला ने घटना कि शिकायत जब पुलिस से की तो उन्होंने केस दर्ज करने से मना कर दिया। इससे आहत हो कर महिला अपने मायके रहने चली गई। अब कोर्ट के आदेश के बाद महिला को इंसाफ मिलने की उम्मीद जागी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here