Home National तनाव की खबरों को विराम लगाते हुए प्रज्ञा ठाकुर मिलीं उमा भारती...

तनाव की खबरों को विराम लगाते हुए प्रज्ञा ठाकुर मिलीं उमा भारती से

539
0

भोपाल : मध्यप्रदेश में सोमवार को चौथे चरण के लिए मतदान हो रहा है। मतदान के बीच राजधानी भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ने केंद्रीय मंत्री उमा भारत से मुलाकात की। साध्वी सोमवार की सुबह प्रचार करने के लिए जाने से पहले केंद्रीय मंत्री उमा भारती से मिलने उनके निवास पर पहुंची। उमा ने साध्वी प्रज्ञा का गले लगकर स्वागत किया। उमा भारती से मिलकर साध्वी की आंख छलक गईं और वो रोने लगीं। उमा ने उनका टीका करके खीर खिलाई। साथ में उमा ने साध्वी को भोपाल में प्रचार करने का भरोसा भी दिया। उमा ने कहा कि मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं, क्योंकि मैंने उनके ऊपर हुए अत्याचार देखे हैं। इस मायने में वह पूज्यनीय हैं और मैं उनके लिए चुनाव प्रचार करूंगी। दोनों की मुलाकात के बाद उन खबरों पर भी विराम लग गया है जिसमें दोनों के बीच तनाव की बात कही जा रही थी। बता दें कि उमा भारती ने यह पूछे जाने पर कि क्या साध्वी प्रज्ञा मध्यप्रदेश में उमा भारती का स्थान लेने जा रही हैं, उमा ने कहा था कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर महान संत हैं, उनके मुकाबले मैं बहुत साधारण और मूढ़ प्राणी हूं। उमा के बयान पर साध्वी ने कहा था कि उमा जी से कहती हूं कि मेरा इतना सम्मान न करिए। आप मुझसे बड़ी और सम्मानित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here