Home International दक्षिण अफ्रीकी देश मोजाम्बिक में एक लाख से ज्यादा लोग खतरे में

दक्षिण अफ्रीकी देश मोजाम्बिक में एक लाख से ज्यादा लोग खतरे में

466
0
समुद्री तूफान इडाई गुरुवार को मोजाम्बिक के बेरा शहर में अपने साथ तबाही लेकर आया। दक्षिण अफ्रीकी देश मोजाम्बिक में पिछले हफ्ते आए भयंकर समुद्री तूफान से बड़ी तबाही मची है। राष्ट्र के नाम अपने संदेश में मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप न्यूसी ने कहा, ‘अभी तक आधिकारिक रूप से 84 मौत की पुष्टि हुई है। लेकिन असल आंकड़ा तब सामने आएगा जब हवाई सर्वे किया जाएगा। वैसे अनुमान है कि 1,000 से ज्यााद लोगों की मौत हुई है।’ उन्होंने इसे भयानक आपदा बताया है। उन्होंने बताया कि एक लाख से ज्यादा लोग खतरे में हैं।
तूफान ने पड़ोसी जिम्बाब्वे में भी खूब तबाही मचाई है। वहां दर्जनों लोगों की मौत हो गई है और 150 से ज्यादा लोग लापता हो गए हैं।  तेज हवा और अचानक बाढ़ से जानमाल का काफी नुकसान हुआ है। बाढ़ का पानी अपने साथ हजारों घरों और सड़कों को बहा ले गया है।

बाढ़ का पानी घरों की खिड़कियों तक पहुंच गया है। इससे हजारों लोग अपने घरों की छत पर फंसे हुए हैं। वहीं, रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 5 लाख आबादी वाले शहर करीब 90 फीसदी तबाह या क्षतिग्रस्त हो गया है। रेडक्रॉस सोसायटी के मुताबिक, स्थिति बहुत भयावह है। बड़े पैमाने पर तबाही मची है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here