Home Politics दस-दस बार पढ़े राहुल गांधी का इस्तीफा- अशोक गहलोत

दस-दस बार पढ़े राहुल गांधी का इस्तीफा- अशोक गहलोत

584
0

दा एंगल।

जयपुर।

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिए इस्तीफे के बाद कांग्रेस पार्टी में उठापटक का दौर जारी है। इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिदायत दी है। उन्होंने कांग्रेसी नेताओं को कहा कि उन्हें राहुल गांधी के चार पेज के इस्तीफे को कम से कम दस बार पढ़ना चाहिए था। गहलोत यही नहीं रुके, उन्होने भाजपा और आरएसएस को जमकर आड़े हाथों लिया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नवल किशोर शर्मा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। पार्टी मुख्यालय पहुंचे सीएम गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कई विषयों पर बेबाकी से अपनी राय रखी। गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी के इस्तीफे से कांग्रेस को बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में राहुल गांधी के इस्तीफे को कम से कम दस बार पढ़ना चाहिए। इससे उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलगा।

पार्टी मुख्यालय पहुंचे सीएम गहलोत ने भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा और आरएसएस ने ओछी राजनीति कर रही है। देश की जनता उनकी इस ओछी मानसिकता पूरी तरह से समझ चुकी है। सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर के शास्त्री नगर में हुई घटना पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस मामले में अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। गहलोत ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार को भी आड़े हाथों लिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here