Home National दिल्ली में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बनाई अहम रणनीति

दिल्ली में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बनाई अहम रणनीति

473
0

नई दिल्ली।

प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली के दौरे पर हैं। दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी और पांडिचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के साथ एआईसीसी मुख्यालय में मीटिंग की।

बैठक में मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टर अमरिंदर सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही कांग्रेस पार्टी की आगे की रणनीति पर भी मंथन किया।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के अलावा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी इस समय कांग्रेस की सरकार है। 2016 में वहां चुनाव हुए थे और 30 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 17 सदस्यों को जीत मिली थी। इसके अलावा कर्नाटक में कांग्रेस के समर्थन से जेडीएस की सरकार है और एचडी कुमारस्वामी मुख्यमंत्री हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी बाद में बैठक में शामिल हुए। बैठक में कई अहम विषयों पर लेकर चर्चा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here