Home Entertainment द‍िग्गज साह‍ित्यकार, एक्टर ग‍िरीश कर्नाड का न‍िधन

द‍िग्गज साह‍ित्यकार, एक्टर ग‍िरीश कर्नाड का न‍िधन

499
0

बेंगलुरु।

जाने-माने लेखक, एक्टर, फिल्म डायरेक्टर और रंगमंच हस्ती गिरीश कर्नाड का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने बेंगलुरु में आखिरी सांस ली। पिछले महीने ही उन्होंने 81वां जन्मदिन मनाया था। उन्हें पद्मश्री और पद्म भूषण से भी नवाजा जा चुका था।

उनके परिवार ने गुजारिश की है कि उन्हें किसी तरह का स्टेट फ्यूनरल न दिया जाए। कर्नाड ने साउथ और बॉलिवुड की फिल्मों में काम किया था। गिरीश कर्नाड ने अपना पहला नाटक ययाति कन्नड़ में लिखा था जिसका बाद में अंग्रेजी में अनुवाद हुआ। दो पद्म सम्मानों के अलावा 1972 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी, 1994 में साहित्य अकादमी, 1998 में ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला था। कन्नड़ फिल्म संस्कार के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। इस फिल्म में उन्होंने लीड रोल भी किया था। उन्हें 4 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिले थे। उनकी हिंदी फिल्मों में उत्सव और पुकार शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here