Home Rajasthan नगर निगम राजस्व शाखा की कार्रवाई, यूडी टैक्स के बकाया के चलते...

नगर निगम राजस्व शाखा की कार्रवाई, यूडी टैक्स के बकाया के चलते किया पांच रेस्टोंरेंट को सील

501
0

नगर निगम की नगर निगम की राजस्व शाखा ने विद्याधर नगर और आमेर जोन में कार्रवाई करते हुए। यूडी टैक्स के 23 लाख रुपए बकाया होने पर पांच रेस्टोंरेंट को सील कर दिय है। मेयर विष्णु लाटा का कहना है कि कई सालों से शहर में बड़े व्यावसायिक संस्थानों का यूडी टैक्स बकाया चल रहा है। निगम की आय का मुख्य स्तोत्र यूडी टैक्स होने के कारण बकाया यूडी टैक्स वसूलने की कार्रवाई के निर्देश दिए हुए है। निगम ने नेगचार के बकाया यूडी टैक्स 6 लाख 15 हजार 318 रुपए और प्रताप एंकलेव 4 लाख 9 हजहार 589 रुपए के बकाया होने पर कुर्की की कार्रवाई की। इसी प्रकार जोरावर सिंह गेट स्थित श्रीराम होटल व श्रीराम रेस्टोरेंट के 9 लाख रुपए और मकान के साढ़े तीन लाख रुपए बकाया चलने पर कार्रवाई की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here