Home Rajasthan नीलामी की रकम मुख्यमंत्री राहत कोश में जमा

नीलामी की रकम मुख्यमंत्री राहत कोश में जमा

380
0

राजस्थान।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सम्मान स्वरूप मिले स्मृति चिह्न 1 करोड़ 36 लाख रुपए में नीलाम किए गए। नीलामी की रकम मुख्यमंत्री राहत कोश में जमा की गई। यह राशि शहीदों के परिवारों को मदद के लिए दी जाएगी। भारत सेवा संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहीदों के परिवारों के लिए पांच फ्लैट भी समर्पित किए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जब-जब भी ऐसे मौके आए राज्य सरकार के साथ प्रदेशवासियों ने भी आगे आकर खुले मन से शहीद परिवारों की मदद की है। आज बड़ी संख्या में भामाशाह आए, जो दिखाता है कि हम सभी फर्ज अदा करने में पीछे नहीं रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here