पटना: बिहार कीपटना साहिब से कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने सोमवार को नामांकन किया। करीब 11:30 बजे शत्रुघ्न पूजा-पाठ कर घर से निकले। घर से निकलकर वह कदमकुंआ स्थित कांग्रेस मैदान पहुंचे। यहां हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेस मैदान से शत्रुघ्न रोड शो करते हुए नामांकन के लिए निकले।
शत्रुघ्न नामांकन के लिए खास तौर पर सजाए गए बस में सवार थे। बस पर कांग्रेस के नेताओं की तस्वीरें लगी थी। शत्रुघ्न का रोड शो बाकरगंज, कारगिल चौक होते हुए कलेक्टेरियट पहुंचा।