Home Rajasthan पीएम के आरोपों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया खारिज

पीएम के आरोपों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया खारिज

391
0
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

राजस्थान । किसान सहायता योजना में राज्य सरकार की ओर से आवेदन नहीं भेजे जाने के पीएम के आरोपों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खारिज किया है। गहलोत ने कहा मोदी ने झूठ बोला। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अब तक 9 लाख 74 हजार पात्र किसान परिवारों का पंजीयन हो चुका है। इनमें से एक लाख 27 हजार किसानों का विवरण वेरिफाइ कर पीएम पोर्टल पर अपलोड हो चुका। आज तक भारत सरकार के वेब पोर्टल पर 34 हजार 957 किसान फर्स्ट लेवल वेलिडेट नंबर की श्रेणी में प्रदर्शित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 15 मार्च तक प्रदेश के लगभग 52 लाख लघु एवं सीमान्त किसानों के आवेदन ले लेगी। गहलोत ने यमुना के पानी को पिछली भाजपा सरकार द्वारा चूरू तक लाने की बात को झूठा बताया और कहा कि यमुना जल बंटवारे के समझौते के अनुसार राज्य के हिस्से का पानी जो चूरू एवं झुंझुनू जिलों को मिलना चाहिए था वह आज तक नहीं मिला है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here