Home National पीएम मोदी ने 11वीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा, यूनिफॉर्म सिविल...

पीएम मोदी ने 11वीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा, यूनिफॉर्म सिविल कोड, वन नेशन-वन इलेक्शन पर बोले

72
0
पीएम मोदी ने 11वीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा, यूनिफॉर्म सिविल कोड, वन नेशन-वन इलेक्शन पर बोले

The Angle

नई दिल्ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11वीं बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। वायु सेना ने हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि आदिवासियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। तीसरी बार देश की सेवा का मौका मिला. हर तिरंगा से लगता है, हमारी दिशा सही है। 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। प्रधानमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति 21वीं सदी के अनुरूप है। नई शिक्षा नीति में मातृ भाषा पर जोर दिया गया है। स्वयं सहायता समूह में 10 करोड़ नई बहनें जुड़ीं हैं। बिहार में नालंदा यूनिवर्सिटी का पुनर्निर्माण हुआ। चंद्रयान की सफलता के बाद साइंस, टेक्नोलॉजी में रुचि बढ़ी।

प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक आपदाओं पर जताई चिंता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी के लिए मर मिटने वालों को नमन करने का पर्व है। आजादी के दीवानों को नमन करने का दिन है। हमारी सरकार ने देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास किया। प्राकृतिक आपदा देश के लिए चिंता का विषय है। देश संकट की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ा है। प्राकृतिक आपदा से देश को नुकसान हुआ। देश ने गुलामी के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी। 140 करोड़ अगर संकल्प करें तो समृद्ध भारत बना सकते हैं।

2047 तक बनाकर रहेंगे विकसित भारत- पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि हर सेक्टर में नया आधुनिक सिस्टम बन रहा है। अंतरिक्ष सेक्टर पर भी हमारा जोर है। प्राइवेट सैटेलाइट, प्राइवेट रॉकेट लॉन्च हो रहे हैं। हमारे CEO दुनियाभर में अपनी धाक जमा रहे हैं। विकास को नई गति और नई छलांग दी। नीति और नीयत सही हो तो बेहतर परिणाम आते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की सेना आज एयर स्ट्राइक करती है। हमने देश को विश्वास से भर दिया। हमने देश में बड़े रिफॉर्म किए। देश बदलाव और रिफॉर्म का इंतजार कर रहा था। हम राष्ट्र प्रथम की भावना से काम रहे हैं। दुनिया के मजबूत बैंकों में आज भारत के बैंक शामिल हैं। यह भारत के लिए स्वर्णिम युग है। विकसित भारत 2047 का लक्ष्य प्राप्त करके रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here