Home National पी चिदंबरम के जन्मदिन पर बेटे कार्ति ने खोली भाजपाइयों की पोल

पी चिदंबरम के जन्मदिन पर बेटे कार्ति ने खोली भाजपाइयों की पोल

567
0

दा एंगल।

नई दिल्ली।

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम का आज 74वां जन्मदिन है। पी चिदंबरम INX मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ में बंद हैं। वह 19 सितंबर तक तिहाड़ जेल में रहेंगे। क्योंकि दिल्ली कोर्ट ने उन्हें INX मीडिया मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा था। जन्मदिन पर उनके बेटे कार्ति चिदंबरम ने पत्र लिखा है। जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कार्ति ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।

पी चिदंबरम को बेटे ने लिखा पत्र

पत्र की शुरुआत में कार्ति ने केंद्र की बीजेपी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने। और पीएम मोदी के ’56 इंच के सीने’ पर तंज कसा। पत्र में इसरो के चंद्रयान 2 की लैंडिंग का भी जिक्र है। कार्ति ने पत्र में पीएम मोदी के इसरो प्रमुख के सिवन को गले लगाने पर भी चुटकी ली। उन्होंने पत्र में इसे ड्रामा बताया।

साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री के पीयूष गोयल के आइंस्टीन वाले बयान पर भी चुटकी ली। हाल ही में पीयूष गोयल ने ग्रैविटी की खोज में आइंस्टीन का नाम ले लिया था। चिदंबरम के वकीलों को उम्मीद है कि हाई कोर्ट से उन्हें जमानत मिल जाएगी। हालांकि ईडी जल्द ही आईएनएक्स मीडिया केस में उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।

कार्ति ने अपने पिता को हांगकांग में तीन महीने तक जबरदस्त प्रदर्शन के बाद चीन के झुकने की जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने राफेल नडाल के यूएस ओपन फाइनल में रूसी खिलाड़ी डैनी मेडवेडेव को हराने की भी जानकारी दी है।

आर्थिक मंदी और कश्मीर मुद्दे को लेकर भी कार्ति चिदंबरम ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। जीडीपी ग्रोथ 5 फीसदी पर आने को लेकर उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर भी निशाना साधा। इसके अलावा उन्होंने पत्र में NRC की आलोचना की। पत्र में कार्ति चिदंबरम ने कश्मीर को लेकर भी मोदी सरकार पर हमला बोला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here