Home Politics प्रकाश जावेड़कर ने अलवर मामले को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रकाश जावेड़कर ने अलवर मामले को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

395
0

जयपुर। अलवर थानागाजी में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म क मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। भाजपा ने इस मामले में कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर मीडिया से रूबरू हुए।

उन्होंने कहा कि अलवर की घटना ने पूरे देश को विचलित किया है। जावडेकर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। राजनीतिक लाभ के लिए मामले को दबाए रखा। भाजपा मुख्यालय में मीडिया से रूबरू प्रकाश जावडे़कर ने पाठ्यक्रमों में बदलाव को लेकर भी सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस राजनीति कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here