Home National प्रतिभा पाटिल को मिला मेक्सिको के सर्वोच्च नागरिक पुरूस्कार

प्रतिभा पाटिल को मिला मेक्सिको के सर्वोच्च नागरिक पुरूस्कार

325
0

नई दिल्ली।

भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को विदेशियों को दिए जाने वाले मेक्सिको के सर्वोच्च नागरिक ऑर्डर ऑफ एज्टेक ईगल से सम्मानित किया गया। प्रतिभा पाटिल वर्ष 2007 से 2012 तक राष्ट्रपति के पद पर रहीं। उन्होंने भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनकर इतिहास रचा। भारत में मेक्सिको के राजदूत मेल्बा प्रिआ ने पुणे के एमसीसीआईए भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में पाटिल को सम्मानित किया। इस सम्मान पाने वाली 85 वर्षीय पाटिल दूसरी भारतीय प्रमुख बनीं हैं। इससे पहले दिवंगत राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन को यह सम्मान दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here