Home National प्रियंका गांधी का भाजपा से सवाल….

प्रियंका गांधी का भाजपा से सवाल….

428
0

दा एंगल।

नई दिल्ली।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंदी को लेकर एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार से मंदी को स्वीकार करने के लिए कहा है।

प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘किसी झूठ को सौ बार कहने से झूठ सच नहीं हो जाता। भाजपा सरकार को ये स्वीकार करना चाहिए कि अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक मंदी है और उन्हें इसे हल करने के उपायों की तरफ बढ़ना चाहिए। मंदी का हाल सबके सामने है। सरकार कब तक हेडलाइन मैनेजमेंट से काम चलाएगी?’इससे पहले प्रियंका गांधी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें आर्थिक मंदी पर राजनीति न करने की सलाह दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here