Home National प्रियंका ने मिर्जापुर रैली में पीएम मोदी को बताया अभिनेता

प्रियंका ने मिर्जापुर रैली में पीएम मोदी को बताया अभिनेता

346
0

मिर्जापुर: लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में दोनोें पार्टियों ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर हमला बोला। प्रियंका ने मिर्जापुर से रैली के दौरान पीएम मोदी को अभिनेता बताया। यही नहीं, उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि इससे अच्छा तो अमिताभ को ही पीएम बना देते। प्रियंका की रैली में ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के समर्थक भी दिखाए दिए जो राजभर की पार्टी का झंडा लिए हुए थे। मिर्जापुर से कांग्रेस प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी के लिए प्रचार करते हुए प्रियंका ने कहा कि मोदी जी, नेता नहीं अभिनेता है। अब आप समझ लीजिए कि आपने दुनिया के सबसे बड़े अभिनेता को अपना पीएम बना दिया है। इससे अच्छा तो आप अमिताभ बच्चन को ही बना देते, करना तो किसी ने कुछ नहीं था आपके लिए। प्रियंका ने आगे कहा कि अगर मोदी फिर पीएम बने तो 5 साल और पिक्चर ही देखनी पड़ेगी, इसलिए तय कर लीजिए कि किसे वोट करना है। जमीन पर काम करने वाले नेता या हवा में उड़ने वाले को। मोदी हर चुनाव में नई कहानी बनाते हैं। पहले कहानी बनाई कि 15 लाख रुपये हर किसी के खाते में जाएंगे, लेकिन वह नहीं हुआ तो फिर नई कहानी बनाई। इस बार किसानों के लिए नई कहानी बनाई और कहा कि किसान सम्मान योजना लाए हैं। यही नहीं रैली में प्रियंका में पीएम मोदी की नकल उतारते हुए कहा कि कल वह मिर्जापुर आए थे और कह रहे थे भइया सपने देखना बुरी बात नहीं हैं। प्रियंका ने आगे कहा लेकिन झूठे सपने दिखाना बहुत बुरी बात है। यह चुनाव हम लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को जिम्मेदारी से वोट जरूर देना चाहिए। प्रियंका ने रैली से पहले रोड शो भी किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here