Home National बजरंग पूनिया और दीपा मलिक को मिलेगा राजीव गांधी खेल रत्न

बजरंग पूनिया और दीपा मलिक को मिलेगा राजीव गांधी खेल रत्न

645
0

नई दिल्ली: खेल मंत्रालय ने खेल पुरस्कारों की घोषणा की गई। पैरा एथलीट दीपा मलिक और पहलवान बजरंग पूनिया को देश में खेल के सबसे बड़े पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। दीपा मलिक ने 2016 में रियो डी जनीरो पैराओलिंपिक में शॉट पुट में सिल्वर मेडल जीता था। इसके अलावा उन्होंने एशियन गेम्स में भी सिल्वर मेडल जीता था।
वहीं बजरंग पूनिया ने बीते साल यह अवॉर्ड नहीं मिलने पर अदालत जाने की धमकी दी थी। बजरंग ने पिछले साल जकार्ता एशियाई खेलों में 65 किग्रा स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में भी इसी वजन वर्ग में पहला स्थान हासिल किया था। वह विश्व चैंपियनशिप में दो बार के पदकधारी हैं और अगले साल तोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए प्रबल दावेदारों में शामिल हैं।
क्रिकेटर रविंद्र जडेजा और पूनम यादव समेत 19 अन्य खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही बैडमिंटन कोच विमल कुमार, टेबल टेनिस कोच संदीप गुप्ता और ऐथलेटिक्स कोच मोहिंदर सिंह ढिल्लों को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। हॉकी के मेजबान पटेल, रामबीर सिंह खोखर (कबड्डी) और क्रिकेट के संजय भारद्वाज को लाइफ टाइम कैटेगिरी में सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here