Home National बीजेपी में शामिल हुईं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, भोपाल से लड़ सकती हैं...

बीजेपी में शामिल हुईं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, भोपाल से लड़ सकती हैं चुनाव

464
0

भोपाल : लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की हॉट सीट भोपाल से चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर बीजेपी में शामिल हो गई हैं। बुधवार को साध्वी बीजेपी कार्यालय पहुंचीं और पार्टी के नेताओं के साथ भोपाल दफ्तर में बैठक की। बताया जा रहा है कि अब भोपाल सीट से उनका चुनाव लड़ना तकरीबन तय है। सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि साध्वी प्रज्ञा को टिकट देने के बारे में बीजेपी काफी विचार कर रही हैं। साध्वी प्रज्ञा हिंदुत्व का चेहरा मानी जाती हैं इसलिए भोपाल सीट से उन्हें टिकट देने पर पार्टी नफा-नुकसान के बारे में सोच रही है। यदि ऐसा होता है तो भोपाल सीट पर काफी ध्रुवीकरण देखने को मिल सकता है। 2008 में मालेगांव ब्लास्ट में आरोपी साध्वी प्रज्ञा को पिछले साल ही एनआईए कोर्ट ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था। साध्वी की उम्मीदवारी का ऐलान आज शाम तक किया जा सकता है। इस बीच साध्वी के बीजेपी में शामिल होने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सवाल उठाए हैं। साध्वी प्रज्ञा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह चुनाव लड़ेंगी और जीतेंगी। अगर वह भोपाल से चुनाव लड़ती हैं तो उनका मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से होगा। भोपाल बीजेपी दफ्तर में साध्वी प्रज्ञा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रामलाल और प्रभात झा के साथ बैठक की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here