Home Angle बॉर्डर पर पाकिस्तानी फौज की गोलीबारी में जवान शहीद, सोपोर में पुलिस...

बॉर्डर पर पाकिस्तानी फौज की गोलीबारी में जवान शहीद, सोपोर में पुलिस टीम पर आतंकी हमला

423
0

एक और देश जहां होली के रंग में सराबोर है, सरहद पर पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक हरकत की है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी फौज ने संघर्ष विराम उल्लंघन का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। इस फायरिंग में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। शहीद जवान यश पॉल महज 24 साल के थे। वहीं, बारामुला जिले के सोपोर में आतंकवादियों ने ग्रेनेड से पुलिस टीम पर हमला किया। इस अटैक में एक अधिकारी सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। बारामुला जिले के सोपोर इलाके में आतंकियों द्वारा फेंके गए ग्रेनेड हमले में एक अधिकारी सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर जिले में सोपोर के मुख्य चौक पर आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर एक ग्रेनेड फेंका। विस्फोट में डांगीवाचा थाना के प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी की है और तलाशी अभियान शुरू किया है। वहीं जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी जवानों के संघर्ष विराम उल्लंघन में भारतीय सेना का जवान यश पॉल शहीद हो गया। यश महज 24 साल के थे। बता दें कि पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तानी सेना कई बार सीजफायर का उल्लंघन कर चुकी है।

बारामुला में एनकाउंटर
इधर, बारामुला के करीरी गांव में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सूत्रों की मानें तो सुरक्षाबलों को गांव में आंतकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सेना के जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिसके बाद आंतकवादियों की ओर से गोलीबारी की गई। पूरे गांव को चारों तरफ से घेर लिया है। सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here