Home Politics भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सांसद अशोक दोहरे

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सांसद अशोक दोहरे

534
0

 भाजपा के सांसद अशोक दोहरे शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस में शामिल हो गए। राहुल गांधी ने उन्हें पार्टी में मन से काम करने को कहा। उनके साथ कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया, इटावा जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव भी थे। उन्होंने कहा की लंबे से पार्टी मे अपमान किया जा रहा था।

यह पूछे जाने पर कि भाजपा के लोग कह रहे हैं कि पांच साल तक सांसद अशोक दोहरे क्षेत्र में दिखाई नहीं दिए। इस पर उन्होंने कहा कि उन्होंने इटावा जनपद में साढ़े चार सौ, औरैया जनपद में तीन सौ व सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में 70 कार्यक्रमों में भाग लिया है। वह सभी कार्यक्रमों में आए। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में उन्हें दरकिनार कर दिया गया। वह राहुल गांधी से मिलकर काफी प्रभावित हुए हैं। राहुल गांधी ने उन्हें गले लगाया यह उनके लिए बहुत बड़ी बात है।

सिंधिया ने शामिल कराने में निभाई भूमिका 

सांसद अशोक दोहरे को कांग्रेस में शामिल कराने में कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया की भूमिका महत्वपूर्ण रही। अशोक दोहरे ने कांग्रेस में शामिल होने के लिए उन्हीं से संपर्क साधा था और उनकी बातचीत कई दिनों से चल रही थी। अशोक दोहरे को यह अहसास हो गया था कि उनका टिकट भारतीय जनता पार्टी से कटने जा रहा है। इटावा-औरैया के जिलाध्यक्ष सहित पांच विधायकों ने भाजपा हाईकमान को अशोक दोहरे को टिकट न देने से की भी सिफारिश की थी। बुधवार को भाजपा हाईकमान ने रामशंकर कठेरिया के टिकट की घोषणा कर दी थी। उसके बाद गुरुवार को अशोक दोहरे दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। उन्हें कांग्रेस मुख्यालय पर ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी कार में राहुल गांधी से मिलवाने के लिए स्वयं लेकर गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here