Home National भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान उड़ान भरने के 35 मिनट बाद हुआ...

भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान उड़ान भरने के 35 मिनट बाद हुआ लापता

371
0

नई दिल्ली।

भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान उड़ान भरने के 35 मिनट बाद ही लापता हो गया। विमान में 13 लोग सवार थे। जिनमें सात अधिकारी शामिल हैं। इस विमान से आखिरी बार ग्राउंड स्टाफ ने सोमवार को दोपहर करीब एक बजे संपर्क हुआ था। इसके बाद से विमान से किसी तरह का संपर्क नहीं हो पाया है। विमान का पता लगाने के लिए वायुसेना ने सी-130जे, सी 130 हरक्यूलिस, सुखोई एसयू-30 लड़ाकू विमान को लगाया है। इसके अलावा मैदान में तैनात भारतीय सेना के जवान भी इसकी खोज में जुटे हुए हैं। कुछ रिपोर्टों में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावित लोकेशन की जानकारी मिली है जिसे देखा गया है। वायुसेना विमान का पता लगाने के लिए सेना, विभिन्न सरकारी और सिविल एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहा है। वायुसेना के मुताबिक, विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावित लोकेशन का पता अरुणाचल के शियांग में है। इसी बीच शियांग के एक गांव के कुछ लोगों ने छह शव मिलने की बात कही है लेकिन वायुसेना ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here