Home International भेदभाव के खिलाफ महिलाओं की अनूठी मुहिम, दाढ़ी-मूंछ लगाकर पहुंची कार्यस्थल

भेदभाव के खिलाफ महिलाओं की अनूठी मुहिम, दाढ़ी-मूंछ लगाकर पहुंची कार्यस्थल

380
0

वाशिंगटन: आदमी और औरत में फर्क सिर्फ भारत में ही नहीं होता है, बल्कि यह समस्या पूरी दुनिया में फैली हुई है। आज आधुनिक युग में जहां सभी लोग अच्छे पढ़े-लिखे वहां भी स्त्री-पुरुष में भेदभाव किया जाता है। चाहे वो खेल में ले लो या पढ़ाई में हर जगह दोनों बहुत फर्क किया जाता है। महिलाएं आदमी के बराबर मेहनत करती है लेकिन दोनों के मेहनताने में फर्क है। इसी को लेकर अमेरिका में महिला वैज्ञानिकों ने समान मेहनत और प्रतिभा के बावजूद भेदभाव के खिलाफ अजब मुहिम छेड़ी है। महिला वैज्ञानिकों ने भेदभाव के खिलाफ कार्यस्थल पर दाढ़ी-मूंछ लगाकर पहुंची। वनस्पति विज्ञान की प्रोफेसर एलन करेनो ने कार्यस्थल पर लगातार महिला वैज्ञानिकों के साथ होनेवाले भेदभाव के खिलाफ इस मुहिम की शुरुआत की।
महिला वैज्ञानिकों ने मिलकर बीयर्डेड लेडी प्रॉजेक्ट की शुरुआत की है। इस प्रॉजेक्ट का उद्देश्य लोगों का ध्यान आकर्षित करना है कि महिला वैज्ञानिकों का योगदान किसी पुरुष वैज्ञानिक से कम नहीं होता। महिला वैज्ञानिकों का कहना है कि टीवी पर एक्सपर्ट के तौर पर अक्सर पुरुष वैज्ञानिक ही बुलाए जाते हैं। अगर यह सिर्फ लैंगिक भेदभाव की सोच है तो हम भी दाढ़ी लगाकर खुद को उनके जैसा कर सकते हैं। महिलाओं की समानता का मुद्दा उठानेवाले इस प्रॉजेक्ट को सोशल मीडिया पर भी काफी समर्थन मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here