Home Rajasthan महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए माय नेशन माय प्राइड की एक...

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए माय नेशन माय प्राइड की एक पहल

582
0

जयपुर।

बालिकाओं को संबल बनाने के लिए माय नेशन माय प्राइड की ओर से गोविन्दगढ़ कस्बे के एक निजी कॉलेज में आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। नारी को और सशक्त बनाने एवं संकट में आत्मरक्षा के गुर सिखाने का सामाजिक संगठन माय नेशन माय प्राइड मिशन सबला ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। यह शिविर 23 जून तक चलेगा। इस शिविर में महिलाओं को आत्मरक्षा के साथ जुडो कराटे और बॉक्सिंग भी सिखाई जा रही है।

अब तक इस शिविर में 75 से ज्यादा बालिकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। इस शिविर में भारतीय सेना के सैनिक योगेन्द्र गोविंदगढ़, सागर यादव और उनकी टीम बालिकाओं को बचाव के गुर सिखा रहे है। मिशन सबला के तहत अब तक 80 से ज्यादा लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। नेशनल बॉक्सर और ब्लेक बेल्ट जूडो कराटे के ट्रेनर व माई नेशन माई प्राइड गोविंदगढ़ की टीम नारियों को संकट की घड़ी में कैसे अपना बचाव करे व कैसे अन्य की मदद करे ये सिखाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here